बलिया: रामलीला देखने गये किशोर का सुबह खेत में मिला शव, हत्या की आशंका

बापुनंदन मिश्रा
बलिया: रामलीला देखने गये किशोर का शव सुबह खेत में मिलने से हडकंप मच गया, सनसनीखेज मामला बलिया का है जहाँ नगरा थाना क्षेत्र के डिहवा गाव में धान के खेत में 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से हडकंप मच गया। किशोर की गला घोंट कर हत्या की आशंका जताई जा रही है।

शिवम तीन भाइयों में सबसे छोटा है। इसके पिता शैलेंद्र यादव बाहर रहते हैं। शिवम के दोनों बड़े भाई पिता के साथ रहते हैं। घर पर मां के साथ शिवम रहता था। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।











