तौसीफ अहमद
फिरोजाबाद: दो मंजिला पक्का मकान गिरने से चीख-पुकार मच गई. घटना फिरोजाबाद जिले के जसराना के गांव नगला नथुआ का है जहाँ अहनक दो मंजिला पक्का मकान भरभराकर गिर गया. कई लोग मलबे के नीचे दब गये. घटना स्थल पर इक्कट्ठा हुए लोगो ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। जिसमे एक महिला की मौत हो गई. महिला की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही एसडीएम, सीओ पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई।
आनन-फानन लोगों ने मलबे में दबे घायलों को बाहर निकाला। घायलों को बाहर निकालकर उन्हें इलाज के लिए भेजा। जहां संगीता पत्नी अजय कुमार और रुबी पत्नी ऋषि कुमार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रूबी की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं जानकारी मिलने पर एसडीएम विवेक राजपूत, सीओ देवेंद्र सिंह, कोतवाल आजाद पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से जानकारी ली।
हादसे में शीशराम पुत्र बच्चन लाल (65), श्यामवीर पुत्र बच्चन लाल (60), केशवती पुत्री शीशराम (18), संगीता पत्नी अजय कुमार (28), प्रतीक पुत्र अजय कुमार (3), रितिक पुत्र अजयपाल (2), प्रिया पुत्री रिषी कुमार (6 माह) घायल हुए हैं।
एसडीएम विवेक राजपूत ने कहा कि दो मंजिला मकान गिरने से नौ लोग घायल हुए हैं। वहीं ग्रामीणों ने मकान गिरने की वजह बरसात के चलते आसपास भरे हुए पानी को बताया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…