शर्मसार हुई इंसानियत: 13 साल की लड़की मदद की लगाती रही गुहार और लोग बनाते रहे वीडियो

आफ़ताब फारुकी

कन्नौज: ये कैसा दौर आ गया है। समझ नहीं आता कि क्या कहूँ। लफ्ज़ नहीं मिल रहे। इसके लिए तो शर्मसार से भी बदतर कोई लफ्ज़ इस्तमाल किया जाए तो भी कम होगा। 13 साल की लड़की, जो गंभीर रूप से घायल है, ज़मीन पर पड़ी है और लगातार लोगो से मदद की गुहार भी लगा रही है मगर हाय रे ये ज़ालिम दुनिया जिसे इस लड़की की हाल पर तरस न आई और लड़की की मदद करने के बजाय खड़े होकर उसका वीडियो बनाते रहे। लड़की लोगो से मदद की गुहार लगाती रही मगर मदद करने के बजाय वहां पर खड़े लोग उसकी वीडियो बनाने में व्यस्त दिखे।

मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज का है। मदद की गुहार लगा रही ये लड़की अपने घर से लापता थी और कई घंटों बाद घायल हालत में इसे पाया गया। लड़की के सिर पर और शरीर पर चोट लगी हुई थी। लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल ले जाने की जगह वीडियो बनाना शुरू कर दिया। 25 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि घायल लड़की ने हाथ उठाकर मदद मांगी। लेकिन वहां खड़े लोग मोबाइल फोन पर उसकी वीडियो बनाने में व्यस्त थे। वीडियो में एक व्यक्ति ये पूछते हुए भी सुनाई दिया कि क्या पुलिस को सूचित किया गया है, जबकि दूसरे लोग पुलिस प्रमुख का नंबर मांगते हुए दिखे। लेकिन इस दौरान लड़की की वीडियो भी बनाई जा रही थी और किसी ने आगे आकर मदद का कोई प्रयास नहीं किया।

पुलिस के आने तक लड़की दर्द में तड़पती रही। एक दूसरा वीडियो, जो वायरल हुआ है, उसमें एक पुलिसकर्मी घायल लड़की को गोद में लेकर ऑटोरिक्शा की ओर भागते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने एक बयान में कहा, “नाबालिग घायल हालत में मिली और स्थानीय पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।” पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। वहीं यह स्पष्ट नहीं है कि लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था या नहीं।

हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें


Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale पापा हैं तो होइए जायेगा..

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *