50 वर्षीय महिला की गला रेत कर हुई निर्मम हत्या, मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स मौजूद

मो0 कुमैल
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक महिला की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र के रजौली गांव का है जहाँ महिला की गला रेत कर हत्या कर दिया गया है। महिला की उम्र लगभग 50 वर्ष है।

हत्या की सुचना मिलने पर मौके पर एडीसीपी उत्तरी अभिजित आर शंकर व अतिरिक्त इंस्पेक्टर गुडंबा भारी फोर्स के साथ मौजूद हैं और जांच में जुटी है।











