आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे: बस और कंटेनर की टक्कर से भीषण सड़क हादसा, 4 मौत, 40 गंभीर रूप से हुए घायल

तारिक़ खान
इटावा: यूपी के इटावा जिले में आज भीषण सड़क हादसा हुआ। डबल देकर बस और कंटेनर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर टकरा गई जिससे दर्दनाक हादसा हुआ। इस भीषण सड़क हादसे में 4 यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 42 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गये है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीषण सड़क हादसे में आशी उर्फ श्रेया (7) निवासी आगरा, हामिद अली (35) पुत्र अयूब निवासी भूरकेश्वर, झुंझुनूं राजस्थान, सुमेर सिंह गुर्जर (52) पुत्र छेथमल निवासी पार्थिक नगर गुर्जर कॉलोनी कलवार रोड जयपुर और सोनू कुमार चतुर्वेदी (32) पुत्र श्रीलाल चतुर्वेदी निवासी रघुवंशी तहसील करौली जिला करौली, राजस्थान की मौत हो गई।











