कर्नाटक: चादर बेचने वाले दो व्यक्तियों की लोगों ने जमकर किया पिटाई, कथित रूप से लड़की छेड़ने का आरोप

सुफियान खान
बेंगलुरु: कथित रूप से लड़की छेड़ने के आरोप में कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ा जिले के कडबा में चादर बेचने वाले दो व्यक्तियों की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। चादर बेचने वाले दोनों व्यक्तियों पर घर में घुसकर एक लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाया गया है। कडबा में रमीज़ और रफीक़ नाम के चादर बेचने वालों का लोगों ने पीछा किय़ा और पकड़ लिया। इसके बाद उनकी पिटाई की गई।

पुलिस ने इस मामले में दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक मामला लड़की की तरफ से मोलेस्टेशन का दर्ज किया गया है और दूसरा उन दोनों लोगों की तरफ से उन लोगों के खिलाफ दर्ज किया है जिन्होंने उनकी पिटाई की। दोनों आरोपियों को मामूली चोटें आई हैं।











