डीएम ने किया उड़ान के तृतीय अंक का विमोचन, समाज, शिक्षकों में ई मैगजीन उड़ान को लेकर बेहद उत्साह

फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार मे बेसिक शिक्षा परिषद में अभिनव नवाचार के रूप में ई-मैग्जीन उड़ान के माह अगस्त-सितंबर संयुक्तांक तृतीय अंक का डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने डीडीओ अरविंद कुमार, डाइट प्राचार्य जेपी मिश्रा, बीएसए डॉक्टर लक्ष्मीकांत पाण्डेय की मौजूदगी में विमोचन किया।

इस अवसर पर बीएसए डॉ0 लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने कहा कि ई पत्रिका के माध्यम से बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी व्यक्तियों को तथा समाज के समस्त नागरिकों को शिक्षा विभाग की गतिविधियों, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु किए जा रहे प्रयासों, नवाचारों, अभिनव कार्यों, कायाकल्प में उल्लेखनीय कार्यों, शिक्षकों और छात्रों द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्य के बारे में केवल अपने जनपद ही नहीं पूरे प्रदेश को जानकारी प्राप्त हो रही है। अब यह तृतीय अंक आ रहा है। लोगों में ई मैगजीन को लेकर काफी उत्सुकता है।











