दर्दनाक: दाल मिल में टैंक फटने से दो मजदूरों की हुई मौत

मो0 कुमैल
कानपुर: कानपुर में पनकी साइड 3 स्थित दाल मिल में टैंक फटने से दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में काम कर रहे तो मजदूरों की मौत हो गई। इस मामले को मिल के मालिक ने परिजनों से दबाने की कोशिश किया। मगर इसी दौरान एक लेबर ने पुलिस को घटना की जानकारी दे दी।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। दोनों मृतक हमीरपुर निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम से ही दोनों ने दाल मिल में काम करना शुरू किया था।











