फर्रुखाबाद: पैसेंजर ट्रेन की बोगी ट्रैक से उतरी, कानपुर जा रही थी ट्रेन, उत्सर्ग एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रुकी

मो0 कुमैल
फर्रुखाबाद जिले में बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। दरअसल, पैसेंजर ट्रेन की बोगी ट्रैक से गई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बताते चले कि फर्रुखाबाद से कानपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन की एक बोगी ट्रैक से उतर गई। हादसा कमालगंज स्टेशन से करीब छह किलोमीटर दूर गांव कतरौली पट्टी के पास हुआ। इससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

इस दुर्घटना के कारण कई ट्रेनों के लेट होने और कई के रूट बदलने से इस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां रेलवे स्टेशन पर कई यात्री घंटों अपनी ट्रेन का इंतजार करते दिखे।











