बलिया: दो बाइको की आमने-सामने हुई ज़ोरदार टक्कर, एक युवक की हुई मौत, दूसरा घायल

बापुनंदन मिश्रा
बलिया: दो बाइको की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई. घटना बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर-उभांव मार्ग पर हल्दीरामपुर चट्टी के समीप का है जहाँ मंगलवार की देर शाम दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दूसरा मामूली रूप से घायल हो मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

गंभीर रूप से घायल माखन को आसपास के लोगो की मदद से सीएचसी सीयर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने माखन को मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। युवक का एक दो साल का लड़का है। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस सीएचसी सीयर पहुंचकर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।











