रिटायर्ड आईपीएस अफसर के घर में लगी आग, दम घुटने से हुई मौत, पत्नी और दिव्यांग बेटा ट्रॉमा सेंटर में

मो0 कुमैल
लखनऊ: रिटायर्ड आईपीएस अफसर के घर में बीती रात आग गई। आग लगने की वजह से डीसी पांडेय, उनकी पत्नी अरुणा पांडेय व दिव्यांग बेटा शशांक पांडेय घर में फंस गए। मिली जानकारी के अनुसार इंदिरानगर के सेक्टर-18 स्थित रिटायर्ड आईपीएस अफसर डीसी पांडेय के घर में शनिवार रात करीब 10:15 बजे आग लग गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस टीम ने परिवार को बाहर निकाला। डीसी पांडेय को लोहिया संस्थान ले जाया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पत्नी व बेटे को लोहिया संस्थान से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

अरुणा पांडेय ने किरायेदारों को आवाज देने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहीं। इसके बाद उन्होंने अपने भतीजे अक्षत को कॉल कर घटना की जानकारी दी। अक्षत की सूचना पर दमकल व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और सबको बाहर निकाला।











