लाइसेंसी बन्दुक से पिता ने ज़िद पर अड़े बेटे को मारी गोली, जाने क्या किया था बेटे ने ज़िद

मो0 कुमैल
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के छिकहरा गाव में जिद पर अड़े एक बेटे को उसके पिता ने लाइसेंसी बन्दुक से गोली मार दिया. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको जिला अस्पताल में भर्ती किया गया जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. घटना के बाद से माता-पिता फरार हैं।

गुरुवार सुबह पिता और मां ने सत्यदेव से उनके साथ रहने की बात कही। विरोध करने पर लाइसेंसी बंदूक से पिता ने गोली मार दी। गोली जांघ में लगने से युवक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी रेफर किया गया। युवक ने बताया कि सौतेले भाई के साथ रहने पर पिता से वाद-विवाद हो गया। पहले हवाई फायर किया बाद में उसे गोली मार दी।











