शर्मनाक: सात साल की मासूम को चाउमीन खिलाने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

आदिल अहमद
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है जहाँ सात साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी और हैवानियत की हदें पार कर दी गई है। सात साल की बालिका को चाऊमीन खिलाने के बहाने ले जाकर युवक ने दुष्कर्म किया। देर रात खून से लथपथ बालिका घर पहुंची तो परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी फरार है।

प्रभारी निरीक्षक श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि कृष्णा नगर निवासी राजेश पाल के विरुद्ध दुष्कर्म और पाक्सो की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। बालिका का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है।











