सट्टा किंग की 7 करोङ 41 लाख की संपत्ति कुर्क

फारूख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): लखीमपुर खीरी में यह कोई शादी बारत मे बजने वाला बैंड बाजा नही बल्कि सट्टा किंग रिहान के दरवाजे पर बैंड बाजे के साथ पहुची भारी पुलिस फोर्स के साथ सदर कोतवाली की पुलिस है, जहाँ सट्टा किंग रिहान, फैजान वा सुफियान की 7 करोड़ 41 लाख की सम्मति को पुलिस ने मुनादी कर कुर्क किया है।

संकटा देवी मोहल्ले में पहुंचे एडिशनल एसपी ने बताया कि तीनों सट्टा कारोबारी पर बीते कई दिनों से कार्रवाई के लिए उनकी संपत्ति का आकलन किया जा रहा था, संपत्ति का आकलन किए जाने के बाद गैंगस्टर एक्ट की धारा 14 एक तहत कार्रवाई करते हुए करीब 7 करो 41 लाख रुपए की संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है।











