सेंट जोसेफ कॉलेज के शिक्षक की क्लास रूम में डेंगू से हुई मौत

तारिक़ खान
प्रयागराज: शहर के म्योराबाद इसाई कॉलोनी निवासी अल्फ्रेड सुमित कुमार कुजूर (32) सेंट जोसेफ कॉलेज (एसजेसी) में बतौर टीचर तैनात थे। वह इंटर के बच्चों को कॉमर्स पढ़ाते थे। बृहस्पतिवार को भी दोपहर में वह कक्षा 11 के बच्चों को पढ़ा रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जब तक कुछ लोग समझ पाते क्लास में ही उनकी मौत हो गई।

अल्फ्रेड सुमित कुमार कुजूर कुछ दिनों से डेंगू से पीड़ित थे। वह अपना उपचार करा रहे थे। गुरुवार को कुछ आराम होने पर वह विद्यालय में पढ़ाने के लिए पहुंच गए और यह घटना हो गई। शोक में विद्यालय को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।











