सैनिक बंधु की बैठक में पूर्व सैनिको की समस्याओं से रुबरू हुए डीएम, सुनी समस्याएं, दिए निस्तारण के निर्देश

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: सोमवार की सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सैनिक बंधु की बैठक आयोजित हुई। सैनिक बंधु की बैठक में भूतपूर्व सैनिकों ने समस्याएं उठाई। डीएम ने सभी समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया।

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर धनंजय प्रसाद सिंह ने जिले मे कैन्टीन नही होने के कारण पूर्व सैनिकों को इस लाभ से वंचित रहने पर चिन्ता जताई, और इस पर किए जा रहें प्रयास से पूर्व सैनिकों को अवगत कराया। बैठक में सभी पूर्व सैनिक संतुष्ट एवं प्रसन्न नजर आए। बैठक के अंत में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सभी का आभार जताया।











