हैदराबाद: डॉक्टर दंपत्ति अपने आवास पर पाए गये मृत, हाल ही में रचाई थी शादी

तारिक़ खान
डेस्क: आज शुक्रवार को डॉक्टर दंपत्ति को उनके हैदराबाद स्थित घर में मृत पाया गया है। हाल ही में दंपत्ति ने शादी रचाई थी। हैदराबाद के निजी मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के MBBS के 22 वर्षीय स्टूडेंट उम्मे मोहिमीन साइमा के पिता ने कहा, “जब हम घर पहुंचे तो हमने बिजली सप्लाई को बंद किया। कुछ अनहोनी की आशंका के बाद हमने खिड़की के जरिये प्रवेश किया और दंपति को मृत पाया।”

पिता को लगा कि दोनों काम पर गए होंगे। शाम को किए गए कॉल का जब कोई जवाब नहीं आया तो परिवार ने अपार्टमेंट पहुंचकर जांच की। पिता ने कहा, “ऐसा प्रतीत होता है कि निसारुद्दीन, पत्नी को बचाने के लिए गए जिसे संभवत: करंट लगा था, इस दौरान उसे भी बिजली का झटका लगा।” शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया हॉस्पिटल भेजा गया है।”











