यश कुमार
सूरत: गुजरात चुनाव अपने शबाब पर है और गुजरात में सत्ता परिवर्तन का दावा करने वाली आम आदमी पार्टी को एक जोर का झटका सूरत ईस्ट से मिला है जहा उसके कल से “गुमशुदा” प्रत्याशी कंचन जरीवाला ने आज अचानक सामने आकर अपना नामांकन वापस ले लिया है। कंचन आज अचानक सामने आये और सीधे आरओ दफ्तर पहुचे तथा अपना नामांकन वापस ले लिया।
दरअसल आम आदमी पार्टी के सूरत ईस्ट से प्रत्याशी कंचन जरीवाला कल से गुमशुदा था। आज उनके सम्बन्ध में मनीष सिसोदिया ने एक पत्रकार वार्ता में आरोप लगाया था कि कंचन जरीवाला का अपहरण भाजपा ने कर लिया है। इस प्रेस कांफ्रेंस के लगभग एक घंटे बाद कंचन जरीवाला मिले गए और उन्होंने सीधे आरओ कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन वापस ले लिया है। वहीं उनके मिलने पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि ‘अभी-अभी 500 पुलिस वाले उनको घेर कर आरओ के दफ्तर लेकर आए हैं। उनसे जबरदस्ती अपना नामांकन वापस करवाया जा रहा है। उनको आरओ के दफ्तर में बैठा दिया गया है और पुलिस प्रोटेक्शन में दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपना नामांकन वापस ले ले। मैं चुनाव आयोग से कहना चाहता हूं यह सरेआम दिनदहाड़े लोकतंत्र की लूट हो रही है।’
इस मामले पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, सूरत (पूर्व) से हमारे उम्मीदवार कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता है। पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द करने की कोशिश की। लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा था। क्या उनका अपहरण कर लिया गया है ?
आप नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट कर लिखा, लोकतंत्र की हत्या! सूरत पूर्व सीट से हमारी उम्मीदवार कंचन जरीवाला को बीजेपी ने अगवा कर लिया। पहले बीजेपी ने उनका नामांकन पत्र रद्द करवाने की असफल कोशिश की, फिर उन्हें उम्मीदवारी वापस लेने के लिए मजबूर किया और अब उनका अपहरण कर लिया। वह बीती दोपहर से लापता हैं।
अब सियासत इस मामले में गर्म हो चुकी है। कंचन जरीवाला के नामांकन वापस लेने की बात पर आम आदमी पार्टी भाजपा पर हमलावर है। खबर लिखे जाने तक भाजपा के तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वही कंचन जरीवाला ने अपना नामांकन वापस ले लिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…