प्रयागराज: सिविल लाइंस स्थित पैराडाइज स्वीट्स और बेकरी शॉप में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

तारिक़ खान
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के जिले प्रयागराज सिविल लाइंस स्थित पैराडाइज स्वीट्स और बेकरी शॉप में कल शनिवार की देर रात अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग फैलना शुरू किया और देखते ही देखते आग की उठ रही लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सुचना मिलने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर ही पहुँच गई।

इस आग लगने की घटना में कोई भी जन हानि नहीं हुई है। आग पर काफी मशक्कत के बाद कल ही काबू पा लिया गया था। आग किन कारणों से लगा यह पता नहीं लग पाया है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है। सिविल लाइंस स्थित पैराडाइज स्वीट्स और बेकरी शॉप प्रयागराज की काफी प्रसिद्द दूकान है।











