हाथरस: ट्रक और कार की भिडंत से हुआ भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत, 1 घायल

रेहान अहमद
आज गुरूवार की सुबह उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई जबकि हादसे में एक युवक घायल हो गया। बताते चले कि ट्रक और कार में ज़ोरदार भिडंत हुई जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ। सुचना मिलने पर मौके पर पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बरेली के खेलम अलीगंज के रहने वाले आशीष पुत्र शंकरलाल गुरुवार को राजस्थान के खाटू श्याम के दर्शन के लिए अपनी ब्रेजा कार से जा रहे थे। मथुरा-बरेली मार्ग पर हाथरस की तरफ जाते समय हाथरस की तरफ से आ रहे ट्रक की कार से टक्कर हो गई। दर्दनाक हादसे में ब्रेंजा कार सवार आशीष कुमार के साथ अभिषेक सक्सेना पुत्र गोपाल सक्सेना निवासी सीबी गंज थाना सीबीगंज बरेली, जय प्रताप पुत्र महावीर निवासी रिंदुबाला नगर इज्जतनगर की मौके पर ही मौत हो गई। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीएम रमेश रंजन और एसपी देवेश कुमार पांडे ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली।











