मो0 कुमेल
कानपुर: कानपुर के घाटमपुर में कल गुरूवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा रात करीब 11 बजे की है। कानपुर-सागर हाईवे पर धरमपुर बंबा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ओवर टेक करने की कोशिश में लोडर को ज़ोरदार टक्कर मार दिया। लोडर पर तीन भाई सवार थे, जिसमे से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो भाई गंभीर रूप से घयाल हो गये थे उन्हें सीएचसी पतारा से उपचार के लिए हैलट रेफर कर दिया गया। देर रात हैलट में उपचार के दौरान दोनों भाइयो की सांसें थम गईं।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। तब तक सतीश की सांसें थम चुकी थी। वहीं, गंभीर घायल नरेंद्र व सुनील को सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद हैलट रेफर कर दिया गया। यहां दोनों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। गांव में मातम का माहौल हो गया।
इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…