गाजीपुर: बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर मामले में गाजीपुर की अदालत ने सुनाया 10 साल की कैद-ए-बामशक्कत

शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर: बांदा जेल में बंद बाहुबली पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ गाजीपुर की अदालत ने गैंगस्टर मामले में कुसुरवार करार देते हुए 10 साल कैद-ए-बामशक्कत की सजा मुक़र्रर की है। मुख्तार के साथ उसके साथी भीम सिंह को भी 10 साल के कैद की सजा आज अदालत ने सुनाई।












