चंदौली: सड़क पर ऑक्सीजन सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, दो लोगो के उड़े चिथड़े

मो0 चाँद
चंदौली: आज शुक्रवार की सुबह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर स्थित दयाल हॉस्पिटल के पास ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट होने से जोरदार धमाका हुआ, जिससे आस पास इलाके में हडकंप मच गया। घटना तब हुई जब सुबह गाड़ी से ऑक्सीजन सिलेंडर को उतारा जा रहा था, तभी वह फट गया। ऑक्सीजन सिलेंडर में ब्लास्ट होने से मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई।

मौके पर दोनो की मौत हो गई। 100 मीटर तक दोनों के मांस के चिथड़े बिखरे हुए थे। यह विभत्स दृश्य देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना पर तुरंत मौके पर सीओ अनिरूद्ध सिंह पहुंच गए और आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।











