दिल्ली एमसीडी चुनाव: पहले दो घंटे में 10 फीसदी वोटिंग, बोले केजरीवाल कट्टर ईमानदार पार्टी को वोट दें, भष्टाचारी को नहीं

आदिल अहमद
नई दिल्ली: दिल्ली में नगर नगम के चुनाव के लिए मतदान चल रहा है। 250 सीटों के लिए 13,638 पोलिंग स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव मैदान में 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजामों के बीच शाम 5:30 बजे तक मतदाता 1349 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। 3360 संवेदनशील मतदान बूथों की वीडियो रिकार्डिंग होगी। मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए मतदाता कतार में खड़े हैं। पहले दो घंटे में 10 फीसदी वोटिंग हुई है।












