सीतापुर: 50 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर गिरी खड्डे में, 20 घायल

आदिल अहमद
डेस्क: कल बुधवार की देर रात 50 यात्रियों से भरी बस बेकाबू होकर खड्डे में गिर गई। बस के खड्डे में गिरते ही चीख पुकार मच गया। दर्दनाक हादसे में 20 यात्री ज़ख़्मी हो गये। हादसा सीतापुर जिले के थाना रेउसा इलाके में हुआ जहाँ बस अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। खड्ड में पानी भरा हुआ था। हादसे में 20 लोग घायल हुए है, 6 लोगो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

एसओ मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि किसी भी यात्री को अत्यधिक गंभीर चोट नहीं आई है। यह लोग छत्तीसगढ़ मजदूरी करने जा रहे थे। सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया है।











