वाराणसी: विदेश दौरे से वापस आये पूर्व बार काउंसिल के अध्यक्ष हरी शंकर सिंह का अधिवक्ताओं ने किया भव्य स्वागत

निलोफर बानो
वाराणसी: वाराणसी के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष हरिशंकर सिंह कल विदेश दौरे से वापस गृह जनपद आये। उनके वापस आगमन पर उनके शुभचिंतको और उनके साथी अधिवक्ताओं ने फुल माला पहना कर स्वागत किया।

हरिशंकर सिंह का स्वागत करने वालो में प्रमुख रूप से संजय दाढ़ी, तनवीर सिद्दीकी, बृजेश कुमार, कायनात वारसी, ज्योति गुप्ता आदि अधिवक्ता उपस्थित थे। इस दौरान हरिशंकर सिंह ने सभी से विदेश दौरे के अपने अनुभव साझा किये।











