डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारतीय सुपरस्टार रिंकू सिंह राजपूत “वीर महान” के पिता का हुआ निधन, कई दिनों से खराब चल रही थी तबियत

अजीत शर्मा
डेस्क: डब्ल्यूडब्ल्यूई में भारतीय सुपरस्टार रिंकू सिंह राजपूत यानी “वीर महान” के पिता का निधन हो गया। “वीर महान” के पिता ब्रह्मदेव सिंह ने आज गुरूवार की सुबह भदोही जिले के होलपुर, गोपीगंज गांव स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। बताते चके कि “वीर महान” के पिता ब्रह्मदेव सिंह की तबियत कई दिनों से ख़राब चल रही थी। ब्रह्मदेव सिंह लीवर इंफेक्शन और हार्ट की समस्या से जूझ रहे थे और वह अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। जहाँ उनका निधन हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार नौ जनवरी को होने वाले एक मैच के बाद वह भदोही लौटेंगे। रिंकू सिंह राजपूत का अपने पिता से काफी लगाव रहा। रिंकू के पिता ब्रह्मदेव सिंह ट्रक चालक रहे हैं। इधर कई दिनों से उनका स्वास्थ ठीक नहीं था। लीवर में इंफेक्शन होने की शिकायत के बाद परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती भी कराया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें घर पर रखकर सेवा करने की सलाह दी थी। रिंकू के बड़े भाई राजन सिंह ने बताया कि रिंकू राजपूत का नौ जनवरी को कोई मैच है। जिसके बाद वो भारत लौटेंगे। रिंकू की मां अन्तराजा सिंह का पांच नवंबर 2018 को निधन हो चुका है। रिंकू सिंह राजपूत चार भाई और तीन बहन हैं।











