दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को जान से मारने की मिली धमकी

शाहीन बनारसी
डेस्क: दिल्ली पुलिस महकमे में उस वक्त हडकंप मच गया जब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को जान से मारने की धमकी मिली। धमकी मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दिया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक़, आरोपी दिल्ली के मुंडका इलाके का रहने वाला है। आरोपी ने दिल्ली के सीएम को फोन पर धमकी दी थी, जिसके चलते आरोपी को ट्रेस किया जा सका। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।












