नोएडा: नेशनल हाइवे पर मिला अज्ञात महिला का लहूलुहान हाल में शव, पुलिस जुटी जांच में

आदिल अहमद
नोएडा: जिले में थाना दादरी क्षेत्र के कैमराला गांव के पास ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर सोमवार को सुबह 35 वर्षीय एक महिला का लहूलुहान शव मिला है। शव मिलने की सूचना पर महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर दादरी के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह पहुचे और शव को कब्जे में लेकर पूछताछ और जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि महिला सड़क पार करते हुए किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि महिला की हत्या कर शव हाईवे पर फेंका गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।











