प्रयागराज: धान से लदा ट्रैक्टर पुल पर से चालक समेत टोंस नदी में जा गिरा, खोजबीन में जुटी पुलिस

तारिक़ खान
प्रयागराज: धान से ओवरलोड ट्रैक्टर पुल पर से चालक समेत टोंस नदी में जा गिरा। यह हादसा ट्रैक्टर की तेज़ रफ़्तार और कोहरा के चलते हुआ। घने कोहरे के कारण पुल से गुज़र रहे ट्रैक्टर को कुछ न दिखाई देने के कारण भी यह हादसा होने की आशंका है। पुलिस खोजबीन में जुटी हुई है।












