फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। राज्य निर्वाचन आयोग, उप्र की अधिसूचना के अनुक्रम में डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) महेन्द्र बहादुर सिंह जनपद में ग्राम पंचायतों के प्रधानों तथा सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/पदों, जो मा. न्यायालय के स्थगनादेश से बाधित न हों, पर उप निर्वाचन निम्नांकित विर्निदिष्ट समय सारणी के अनुसार कराये जायेंगे।
डीएम ने बताया कि ग्राम पंचायतों के प्रधानों एवं सदस्यों के रिक्त स्थानों/पदों पर निर्वाचन हेतु प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का पूर्ण विवरण देते हुए निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) द्वारा 16 फरवरी को सार्वजनिक सूचना निर्गत की जायेगी। इस निर्वाचन कार्यक्रम व्यापक प्रचार कराया जाए और संबंधित गाँवों में मुनादी द्वारा सर्वसाधारण को इसकी सूचना दी जाये। सार्वजनिक जानकारी हेतु ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, तहसील कार्यालय, जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के सूचना पट्ट पर यह कार्यक्रम प्रदर्शित किया जाएगा। उक्त उप निर्वाचन उप्र पंचायतराज (सदस्यों, प्रधानों और उप प्रधानों का निर्वाचन) नियमावली, 1994 के अनुसार सम्पन्न होगा। निर्वाचन अधिकारी की सूचना निर्गत किए जाने के दिनॉक से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा।
उपर्युक्त उप निर्वाचन में प्रधान ग्राम पंचायत व ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्र दाखिल करने, उनकी संवीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने, चुनाव चिह्न आवंटन तथा मतगणना का कार्य सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर होगा। परिणाम की घोषणा भी सम्बन्धित विकास खण्ड मुख्यालय पर की जाएगी। उपर्युक्त समय सारणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों पर भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और निर्धारित समय सारणी के अनुसार कार्यवाही की जायेगी।
रिक्त पदों पर उप निर्वाचन कार्यक्रम एक नजर
इन रिक्त पदों पर होगा उपचुनाव :
जनपद खीरी के ब्लॉक ईसानगर की ग्राम पंचायत समरदाहरी, बेहजम की ग्रापं लोहटी, मोहम्मदी की ग्रापं दिलावलपुर, मितौली की ग्रापं मूडाहरदासपुर की रिक्त ग्राम प्रधान के पद हेतु उपचुनाव होगा।
इन रिक्त पदों के सदस्य ग्रापं के पदों पर होगा उपचुनाव
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…