फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी। बीडीओ बांकेगंज शिखर श्रीवास्तव को शासन ने प्रमोशन देकर जनपद मुजफ्फरनगर के परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के पद पर तैनाती की है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह व सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने शिखर श्रीवास्तव को नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
अभी हाल ही में जनपद में छह नवागत संयुक्त बीडीओ ने अपना योगदान दिया है। नवागत संयुक्त बीडीओ विमल कुमार श्रीवास्तव को कुंभी (गोला), सूर्य प्रकाश मिश्रा को मितौली, गुलाम जाबिर को बेहजम, लक्ष्मण प्रसाद गौड़ को फूलबेहड़, साद अहमद को ईशानगर, विमलेश मोहन श्रीवास्तव को पसगवा ब्लॉक भेजा गया है। डीएम ने बीडीओ मोहम्मदी धर्मेश पांडेय को शासनादेश में दी गई व्यवस्था के क्रम में जनहित एवं कार्य हित में बीडीओ पसगवा का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने सभी नवीन तैनाती वाले खंड विकास अधिकारी एवं संयुक्त खंड विकास अधिकारियों को अपने कार्यस्थल पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अपेक्षा की कि शासन की सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का फील्ड में शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित कराएंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…