एक दूजे के हुए सिद्धार्थ-कियारा, पूरी हुई शादी की रस्में, जानें किन सितारों ने किया शिरकत

शाहीन बनारसी
डेस्क: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। फैंस की तरफ से अक्सर ही दोनों की शादी के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरकार दोनों को साथ देखने की फैंस की ये ख्वाहिश अब पूरी हो चुकी है। तीन साल तक डेटिंग….रोमांस….घूमना और प्यार भरे पल बिताने के बाद बी-टाउन का सबसे चहेता और स्टार कपल या कहें ‘शेरशाह’ कपल आज आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गये। आज सिद्दार्थ और कियारा हमेशा के लिए एक दूजे के हो गये। शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी है। दोनों ने साथ सात फेरे लिए और दो जिस्म एक जां हो गये।

रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धर्थ और कियारा की शादी में लगभग 100 से 125 मेहमानों ने शिरकत की, जिनमें बॉलीवुड जगत के कई सितारे रहे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक बॉलीवुड से करण जौहर, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनीसा मल्होत्रा, जूही चावला और उनकी पति जय मेहता शामिल रहे। साथ ही मुकेश अंबानी के बेटी और कियारा की अच्छी दोस्त ईशा अंबानी ने भी इस शादी में शिरकत की और इन सबकी मौजूदगी में सिड-कियारा एक दूसरे के हो गए। बहरहाल, शादी के बंधन में बंधन के बाद सोशल मीडिया पर दोनों हर तरफ छाए हुए हैं। फैंस दोनों को सोशल मीडिया के जरिए मुबारकबाद दे रहे हैं। वही शादी के बंधन में बंधते ही सिद्धार्थ और कियारा का ये रिश्ता विकिपीडिया पर भी अपेडट हो चुका है। जैसे ही दोनों ने साथ फेरे लिए एक दूसरे के विकिपीडिया में दोनों का नाम जुड़ा गया।











