औरैया: दोस्तों संग यमुना नदी में भैंसों को नहलाने के दौरान डूबा किशोर, तलाश में जुटे गोताखोर

समीर मिश्रा
डेस्क: यूपी के औरैया जिले अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के पचदेवरा का मजरा जाजपुर में एक किशोर नदी में डूब गया। बताते चले कि किशोर दोस्तों संग यमुना नदी में भैंसों को नहलाने गया था। इसी दौरान वह डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की है। घटना से इलाके में हडकंप मच गया।

दोस्तों ने काफी देर तक उसकी नदी में खोज की लेकिन कोई पता न चलने पर गांव पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। अंशुल के डूबने की जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू की।











