डीएम ने किया अमृत सरोवर का निरीक्षण, परखी व्यवस्थाए
फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): सोमवार शाम डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील व विकास खंड लखीमपुर के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजापुर में नवनिर्मित अमृत सरोवर का औचक निरीक्षण किया, संबंधित को जरूरी निर्देश दिए। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने अमृत सरोवर राजापुर पहुंचकर अमृत सरोवर परिसर के सन्निकट अवैध अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्देश दिया कि अमृत सरोवर के सुंदरीकरण को बरकरार रखते हुए इसे और बेहतर बनाने पर काम किया जाए। उन्होंने कहा कि सरोवर के गेट का भी निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। डीएम ने आमजन से अपील की कि वह अमृत सरोवर राजापुर का एक बार अवश्य भ्रमण करें, जहां आमजन के लिए वॉक के लिए पाथवे, बैठने के लिए बेंच आदि की सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह “अमृत सरोवर” न केवल पर्यावरण की रक्षा और जल संरक्षण में मदद करेगा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भी आकर्षण का केंद्र होगा।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..