दर्दनाक: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता और बेटी को कुचला, हुई मौत

संजय ठाकुर
आजमगढ़: आजमगढ़ में बिलरियागंज थाना अंतर्गत श्रीनगर सियरहा के पास सिक्स लेन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। हादसे में पिता और बेटी कि दर्दनाक मौत हो गई। बताते चले कि अज्ञात वाहन ने बाइक सवार बाप, बेटी की कुचल दिया जिससे उनकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर थानाध्यक्ष बिलरियागंज ब्रह्मदीन पांडेय अपने दल बल के साथ पहुंचे उनके द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय आजमगढ़ भेजा गया। मौके पर उसके परिजन भी पहुंच गए थे उसकी मां का रो कर बुरा हाल था।











