दर्दनाक: बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, तीन लोगो की हुई दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

मो0 सलीम
डेस्क: एक बार फिर तेज़ रफ़्तार का कहर उत्तर प्रदेश के जिले इटावा में देखने को मिला। बेकाबू ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इटावा-आगरा हाईवे पर हुआ जहाँ तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटनास्थल पर मौके पर मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचना दी।

इस हादसे के मृतकों में पति अनिल, पत्नी शिवरानी और बच्चा शामिल हैं। वहीं, बहन सुमन की हालत गंभीर बनी हुई है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, ये सभी लोग इटावा से अपने घर लौट रहे थे, जिसके रास्ते में हादसा हो गया।











