दर्दनाक हादसा: स्कूल की छुट्टी के बाद ऑटो से घर लौट रहे थे बच्चे, ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पांच छात्रो की हुई मौत, सात घायल

अजीत कुमार
डेस्क: आज गुरूवार की दोपहर छत्तीसगढ़ के कांकेर में दर्दनाक हादसा हुआ। दरअसल, स्कूल से छुट्टी होने के बाद बच्चे ऑटो से घर लौट रहे थे, इसी दौरान ट्रक ने ऑटो में ज़ोरदार टक्कर मार दिया जिससे दर्दनाक हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में पांच छात्रो की मौत हो गई जबकि सात बच्चे घायल हैं। हादसे की सुचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल बच्चों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें कांकेर रेफर कर दिया गया है। हादसा कोरर थाना क्षेत्र में हुआ है।












