नई दिल्ली: झगड़े के दौरान बीच-बचाव करना युवक को पड़ा महंगा, आरोपी ने दांत से ऊँगली काट कर किया अलग

संजय ठाकुर
नई दिल्ली: कहते है आज कल किसी के मामले में बोलना मतलब मुसीबत अपने सिर मढना. लड़ाई सुलझाने के बीच कभी कभी वह लड़ाई या जिसके बीच लड़ाई हो रही वो खुद आपके दुश्मन बन सकते है. आपके जान को खतरा कुछ इस तरीके से हो सकता है कि दोनों अपनी लड़ाई भूल आप को दुश्मन समझ आप पर ही टूट पड़ेंगे. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके का सामने आया है. जहाँ झगड़े के दौरान बीच-बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी ने आदमखोर का रूप इख्तियार कर दांत से उसकी एक उंगली को काटकर अलग कर दिया। घायल युवक को परिजन अस्पताल ले गए।

यह देखकर वह बीच-बचाव करने के लिए पहुंचे, लेकिन आदित्य को छोड़कर अमित उससे झगड़ा करने लगा। हाथापाई के दौरान अमित ने सनोद का हाथ पकड़ लिया और छोटी उंगली को दांत से काटकर अलग कर दिया। परिवार वाले सनोद को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले गए जहां से डॉक्टरों ने अंबेडकर अस्पताल में रेफर कर दिया। एक दिन इलाज करवाने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पीड़ित ने 10 फरवरी को थाने पहुंचकर अमित के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।











