मेरठ: दरोगा ने गोली मारकर किया आत्महत्या, पुलिस लाइन में था तैनात

तौसीफ अहमद
डेस्क: दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। मामला मेरठ का है जहाँ पुलिस लाइन में तैनात एक दरोगा ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। बताया गया कि दरोगा ने खुद की पिस्टल से कनपटी पर गोली मारकर वारदात को अंजाम दिया है। दरोगा का शव कमरे में बेड पर पड़ा मिला है। घटना की सुचना मिलते ही पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि दरोगा ने किस वजह से सुसाइड किया है इसकी असली वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार दरोगा दो दिन पहले देहरादून से बेटी को लेकर आए थे। परिवार को एक रिश्तेदार की शादी में जाना था। दरोगा का छोटा भाई पुलिस में है और उनकी पोस्टिंग नोएडा में है। पिता पुलिस विभाग से ही रिटायर्ड हैं। दरोगा का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस सभी पहलुओं की जांच करने में जुटी हैं।











