फारुख हुसैन
लखीमपुर(खीरी): आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश, डीएम महेंद्र बहादुर सिंह, एसपी गणेश प्रसाद साहा के दिशा निर्देश, डीईओ कुलदीप दिनकर के नेतृत्व में आगामी होली पर्व के दृष्टिगत अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री, अवैध अल्कोहल के परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रशासन, पुलिस, आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया, जो 15 मार्च तक अनवरत चलेगा।
जनपद खीरी के तहसील मितौली एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेंद्र प्रसाद, आबकारी निरीक्षक विजय चन्द जायसवाल क्षेत्र 6 मितौली ने मय स्टाफ व मैगलगंज थाना प्रभारी दीपक कुमार राय के साथ संयुक्त टीम बनाकर दल बल के साथ ग्राम अलियापुर, हैरमखेड़ा, जेबी बोझी जंगल, सिमरा घाट थाना मैगलगंज में दबिश दी। दबिश में जंगल के संदिग्ध स्थानों एवं आस पास के इलाकों से कच्ची शराब और लहन बरामद की। मौके पर लहन को नष्ट किया। इसके साथ ही संयुक्त टीम के द्वारा आबकारी को फुटकर दुकानों और ढाबों का औचक निरीक्षण भी किया।
आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार क्षेत्र 1 सदर व ओयल पुलिस चौकी इंचार्ज सरोज के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम लोनपुरवा थाना खीरी में दबिश दी। दबिश के दौरान संदिग्ध घरों एवं खेतो से भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद, लहन की। मौके पर चढ़ी भट्ठियों और लहन को नष्ट करते हुए 2 अभियुक्तों को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। आबकारी निरीक्षक मनोज कुमार यादव क्षेत्र 3 निघासन खीरी मय स्टाफ व सिंगाही पुलिस थाना प्रभारी श्री दिनेश सिंह एवं निघासन पुलिस थाना स्टाफ के साथ संयुक्त टीम बनाकर ग्राम रमुआपुर थाना निघासन एवं ग्राम दलराजपुर थाना सिंगाही में दबिश दी। दबिश के दौरान जंगल के संदिग्ध स्थानों से भारी मात्रा में कच्ची शराब, गड्ढों में लहन बरामद की। इसके साथ ही संदिग्ध घरों की भी तलाशी ली, मौके पर चढ़ी भट्ठियों और लहन को नष्ट किया।
आबकारी निरीक्षक अब्दुल अज़ीज़ क्षेत्र 7 धौरहरा ने मय स्टाफ व धौरहरा पुलिस थाना प्रभारी विवेक के साथ संयुक्त रूप से ग्राम बबुरी नाला एवं कफारा थाना धौरहरा में दबिश दी, दबिश में संदिग्ध घर से कच्ची शराब और लहन बरामद की गई। मौके पर लहन को नष्ट किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…