एटा: देर रात भरभराकर गिरी पुराने मकान की छत, एक की हुई मौत, अन्य घायल

मो0 कलीम
डेस्क: कहते है कब क्या हो जाए कोई नहीं जानता और हादसे भी कुछ ऐसे ही होते है, कब कोई घटना हमारे साथ घट जाए इसका अंदाजा हमे होता ही नहीं। ऐसा ही कुछ दर्दनाक हादसा हुआ है उत्तर प्रदेश के एटा जिले में। जहाँ कल बीती देर रात बड़ा हादसा हो गया। हादसा जब हुआ उस समय लोग सो रहे थे। जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव चिलासनी निवासी संजय कुमार के पुराने मकान की छत शुक्रवार देर रात भरभरा कर गिर गई।

हादसे की चपेट में आई युवती सोनम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है। जबकि बच्चों का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है। बताया जा रहा है सभी लोग देर शाम ही पूर्णागिरी देवी के दर्शन करके लौटे थे, गहरी नींद में सोते समय ही हादसा हो गया।











