दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक व पिकअप में आमने-सामने हुई भिड़ंत दो लोगो की हुई मौत, दो घायल

मो0 शरीफ
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले चित्रकूट में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जहाँ तेज़ रफ्तार ट्रक व पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे की सुचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। साथ ही घायलों को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

इस संबंध में मऊ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के घर में सूचना दे दी गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।











