हमीरपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप, पुलिस जुटी जांच में

समीर मिश्रा
डेस्क: उत्तर प्रदेश के जिले हमीरपुर में उस वक्त सनसनी फ़ैल गई जब संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। जानकारी के अनुसार मामला बिवांर थाना क्षेत्र के सायर गांव का है जहाँ सीमा (22) पत्नी योगेश पाल ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।












