आफताब फारुकी
डेस्क: पिछले साल जून में शिंदे और 39 विधायकों ने शिवसेना नेतृत्व के ख़िलाफ़ बगावत कर दिया था और इसका परिणाम यह हुआ कि ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी सरकार गिर गई। बाद में शिंदे ने भाजपा के साथ मिलकर सरकार का गठन कर लिया। अब शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने रविवार को दावा किया कि अगले 15-20 दिन में एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र की सरकार गिर जाएगी। उन्होंने कहा है कि इस सरकार के ख़िलाफ़ ‘डेथ वॉरंट’ जारी हो चुका है।
राउत ने कहा, ‘इस सरकार का डेथ वारंट जारी हो चुका है बस इस पर हस्ताक्षर कौन करेगा, यह फ़ैसला होना बाकी है।’ हालांकि, इससे पहले भी राउत ने दावा किया था कि फ़रवरी में यह सरकार गिर जाएगी। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के धड़े वाली शिवसेना को असली शिवसेना माना है । आयोग ने पार्टी का नाम और चिह्न ‘धनुष तीर’ शिंदे गुट को दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…