तारिक़ खान
डेस्क: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर अडानी मामले पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने अपने फेसबुक पेज एक शॉर्ट वीडियो डाला है, जिसमें राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में कहा गया है कि आखिर पीएम मोदी का अडानी जी से क्या रिश्ता है।
उन्होंने पूछा, “फॉरेन ट्रिप पर आप और अदानी जी एक साथ कितने बार गए? और अदानी जी ने बीजेपी को पिछले 20 साल में कितने पैसे दिए हैं। मॉरीशस में जो शेल कंपनयां हैं वे किसकी हैं और क्या ये काम अदानी जी फ्री में कर रहे हैं।” राहुल गांधी कह रहे हैं कि वो सवाल पूछना बंद नहीं करेंगे। उन्हें सवाल पूछने से डर नहीं लगता। “वे मुझे डिसक्वालिफाई करके, मुझे धमका कर, जेल में बंद कर चुप करा देंगे। ऐसा नहीं होगा, मेरी ये हिस्ट्री नहीं रही है।”
पिछले दिनों मानहानि के एक मामले में राहुल गांधी को कोर्ट की ओर से दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद राहुल गाँधी को तुगलक रोड पर आवंटित बंगला खाली करने का भी नोटिस जारी कर दिया गया है। इसके बाद कांग्रेस और राहुल गांधी ने मोदी सरकार और बीजेपी के ख़िलाफ़ अपने हमले और तेज कर दिए हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…