आदिल अहमद
डेस्क: उत्तराखंड के जोशीमठ में जमीन धंसने और घरों में आई दरारों के चलते एक बार फिर आंदोलन की शुरुआत हो गई है। “जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति” के बैनर तले अपनी मांगों के लिए पीड़ितों ने गुरुवार शाम शहर भर में मशाल जुलूस निकाल कर आंदोलन शुरू किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद 20 अप्रैल को 20 दिनों के लिए यह आंदोलन स्थगित किया गया था। प्रदेश सरकार ने उस समय कहा था कि प्रभावितों के मुआवजे और पुनर्वास की मांगों को पूरा किया जाएगा।
”मुख्यमंत्री ने हमारी ग्यारह सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति जताई थी। उसके बाद हमसे उम्मीद की थी कि हम अपना आंदोलन स्थगित कर दें।” उन्होंने बताया, “मुख्यमंत्री और स्थानीय प्रशासन के आश्वासन पर हमने अपना 107 दिनों से चल रहे धरने को स्थगित किया था।” “हमें उम्मीद थी कि हमारी मांगों पर अमल होगा, मगर यह अफ़सोस की बात है कि पिछले 20 दिनों में हमारी ग्यारह सूत्रीय मांगों में से एक पर भी कोई ठोस ज़मीनी कार्रवाई नहीं हुई।” “इसीलिए हम अपनी की गई घोषणा के अनुसार इस मशाल जुलूस के माध्यम से दोबारा आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…