आफताब फारुकी
डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बुधवार को राजस्थान के अजमेर में आयोजित एक जनसभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुवे कहा है कि कांग्रेस की आदत गारंटी देने की काफी पुरानी है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस की गारंटी देने की आदत बहुत पुरानी है। 50 साल पहले कांग्रेस ने देश को गरीबी हटाओ गारंटी दी थी। कांग्रेस पार्टी का गरीबों के साथ किया गया ये सबसे बड़ा विश्वासघात है। कांग्रेस की रणनीति रही है कि गरीबों को भरमाओ, गरीबों को तरसाओ, राजस्थान में भी लोगों ने इसका बहुत नुकसान उठाया है।’
राजस्थान के पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद अजमेर में एक सभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने बहादुर लोगों की इस धरती को हमेशा ही धोखा दिया है। चार दशकों से कांग्रेस ने पूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के नाम पर लगातार धोखा दिया। बीजेपी ने न केवल ओआरओपी को लागू किया बल्कि पूर्व सैनिकों को पहले के एरियर के भुगतान कराए।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…