बसपा सांसद अफ़ज़ाल अंसारी की खत्म हुई लोकसभा सदस्यता

शाहनवाज़ अहमद
गाजीपुर: बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफ़ज़ाल अंसारी की लोकसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। अफ़ज़ाल अंसारी को इसी मामले में चार साल की सज़ा सुनाई गई थी। अफज़ाल अंसारी बाहुबली पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी के भाई है।

सज़ा के एलान के बाद लोकसभा सचिवालय ने ये क़दम उठाया है। क़ानून में दो साल या इससे अधिक सज़ा पर संसद या विधानसभा की सदस्यता अपने आप ख़त्म हो जाने का प्रावधान है। आज सचिवालय ने यह पत्र जारी किया है।











