मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के इन जिलों में अगले 4 दिन के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
शाहीन बनारसी
डेस्क: मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में अगले 4 दिनों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार यह बारिश का क्रम आज शाम से शुरू होकर अगले 4 दिनों तक रहेगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुवे कुल 51 शहरों में बारिश का एलर्ट जारी किया है।
आज जारी इस अलर्ट में मौसम विभाग ने बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद, फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, प्रयागराज, वाराणसी समेत वेस्ट यूपी के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम छपरौला, बड़ौत, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, सियाना, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद में हल्की तीव्रता वाली बारिश हो सकती है।
हमारी निष्पक्ष पत्रकारिता को कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रखने के लिए आप आर्थिक सहयोग यदि करना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें
Welcome to the emerging digital Banaras First : Omni Chanel-E Commerce Sale
पापा हैं तो होइए जायेगा..